Avatar Series:  दुनियाभर में अवतार 2 (Avtaar 2) बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. पहले अवतार के रिलीज होने के बाद अवतार: द वे ऑफ वॉटर आने को लेकर दर्शकों को लगभग 13 साल इंतजार करना पड़ा था। अब कैमरून ने साफ कर दिया कि अभी इस सीरीज के आगे भी तीन पार्ट्स आने वाले हैं। साथ ही अवतार के आने वाले सीरीज की फिल्मों के नाम का भी खुलासा कर दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स में साफ हो गया है कि ‘अवतार 3’, ‘अवतार 4’ और ‘अवतार 5’ के नाम क्या होने वाले हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक अवतार फिल्म की आनेवाले फिल्मों के नाम के साथ फिल्म के रीलीज डेट भी सामने आई है।

फिल्म का नाम             ईयर ऑफ फिल्म रिलीज

अवतार                            —  18 दिसंबर, 2009

अवतार: द वे ऑफ वॉटर    —  16 दिसंबर, 2022

अवतार: द सीड बीयरर      —  20 दिसंबर, 2024 

अवतार: द तुलकुन राइडर   —  18 दिसंबर, 2026

अवतार: द क्वेस्ट ऑफ एवा  —  22 दिसंबर, 2028

अवतार 2 बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये कमाने की तरफ जा रही हे, फिल्म ने अबतक लगभग 163.40 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। फिल्म ‘अवतार द वे ऑफ वॉटर’ बीती 16 दिसंबर को रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में शानदार कमाई कर सबको चौंका दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here