MP Ujjain Mahakal Lok Zero Waste Temple
MP Ujjain Mahakal Lok Zero Waste Temple

MP Ujjain Mahakal Lok Zero Waste Temple : मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकाल मंदिर(Mahakala Temple Ujjain) राज्यका पहला जीरो वेस्ट कॉम्प्लेक्स बनने जा रहा है। मंदिर से निकलने वाले कचरे को थ्री आर तकनीक से रिसाइकिल किया जाएगा। इससे बनने वाली खाद महाकाल लोक (Mahakal Corridor) के बगीचे को हराभरा कर देगी। इसे 15 फरवरी से लॉन्च किया जाएगा। 

महाकाल लोक के उद्घाटन (Mahakal Lok Corridor Inauguration) के साथ ही मंदिर में आधुनिक सुविधाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। अब मंदिर परिसर को जीरो वेस्ट बनाने की तैयारी चल रही है। इसके लिए महाकाल मंदिर (Mahakala Temple Ujjain)के प्रबंधक संदीप सोनी ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। उन्होंने आसपास की दुकानों को नोटिस जारी कर सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है।

मंदिर से निकलने वाले गीले और सूखे कचरे को रिसाइकल और कंपोस्ट करने के लिए जल्द ही एक प्लांट लगाया जाएगा। मंदिर से निकलने वाले कचरे को इस प्लांट द्वारा प्रोसेस किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here